पेंशनर्स एसोसिएशन छ.ग. प्रदेश का चुनाव २८ जुलाई को तय

पेंशनर्स एसोसिएशन छ.ग. प्रदेश की प्रदेश, जिला, तहसील एवं नगर की संयुक्त बैठक कल ०८/०७/२०२४ सोमवार पेंशनर्स भवन ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई जिसमें सभी इकाई के पेंशनर्स बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय महाविद्यालय के सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ. के.एल. टाण्डेकर उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी प्रांताध्यक्ष डी.एन. साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में चौकी, मोहला-मानपुर के जिलाध्यक्ष पूर्णानन्द नेताम एवं प्रांतीय महामंत्री के.पी. सिंह थे। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष का पूर्व प्रस्तावित चुनाव तिथि एवं चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। तदनुसार चुनाव रविवार दिनांक २८/०७/२०२४ को कराया जाएगा। मतदाता सूची जमा करने की अंतिम तिथि १४/०७/२०२४ को रखी गई है। मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन २१/०७/२०२४ को होगा। आपत्ति एवं निराकरण दिनांक २२/०७/२०२४ को होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक २४/०७/२०२४ बुधवार को होगा। चुनाव कार्यक्रम दिनांक २८/०७/२०२४ रविवार को समय ११ बजे प्रात: से, नाम निर्देशन प्रस्तावक एवं समर्थक द्वारा १२ बजे से, चुनाव कार्यक्रम १२ से १ बजे तक, १ से २ बजे तक निर्वाचित प्रांताध्यक्ष द्वारा संक्षिप्त कार्यकारिणी का गठन एवं उद्बोधन तथा समापन। दोपहर २ बजे भोजन एवं विसर्जन।

मुख्य अतिथि डॉ. के.एल. टाण्डेकर ने अपने उद्बोधन व्यक्त किया कि सभी पेंशनर्स बुद्धिजीवी है तथा उनको जीवन का लम्बा अनुभव रहता है । अत: उन्हें समाज में स्नेह एवं सद्भावना बढ़ाने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। वे समाज के युवाओं को सही दिशा एवं मार्गदर्शन देने में सक्षम है। बैठक को तहसील अध्यक्षगण गैंदलाल सोनबाईर, पी.आर. चंद्रवंशी, कोल्हूराम साहू, पूर्णानन्द नेताम, के.पी. सिंह, एस.के. सिंह, हसीना बेगम खान ने भी सम्बोधित किया। एस.के. टेमरे, डी.डी. पाण्डे, सुश्री सांवरकर, हमिरचंद साहू, आशा तिवारी, नलिनी ठक्कर, लक्ष्मा गजभिये, दुर्गा चौहान, गैंदराम देवांगन, विजय लाल निषाद, चिंताराम साहू, एल.डी. बड़ोनिया, डी.एस. ठाकुर, आर.के. दुबे, मंजू उपाध्याय, चेतन दास साहू, रीता श्रीवास्तव, पुष्पलता सिंह, बी.टी. वाल्दे सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरूष पेंशनर्स उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महासचिव जी.आर. देवांगन ने की।

यह जानकारी नगर अध्यक्ष बी.टी. वाल्दे ने दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles